अमेरिका इजराइल और ईरान में जारी संघर्ष रुकने का नाम नही ले रहा है। एक के बाद एक हमलें दोनो पक्षों से किए जा रहें है वही अब इस महाजंग के बीच एक बड़ी खबर आ रही है. ईरान ने हाल ही में चेतावनी जारी की थी कि अब अमेरिकी टेक कंपनियों को निशाना बनाया जाएगा.अब ईरान की यह धमकी मौजूदा कार्यवाही में पूरी दुनिया ने देख लिया है ईरान ने बहरीन में Amazon के डेटा सेंटर पर हमला कर दिया है.
फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक, हमले के बाद उस जगह पर आग लग गई। रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि यह डेटा सेंटर सीधे हमले का निशाना नहीं बना, लेकिन आसपास हुए ड्रोन स्ट्राइक के असर से इसके ऑपरेशन्स को गहरा झटका लगा है। ईरान ने ऐलान किया है कि वही Meta, Google, Apple और Microsoft जैसी बड़ी कंपनियों के डेटाबेस पर अटैक करेगा.
गृह मंत्रालय ने पहले ही जानकारी दी थी
बहरीन के गृह मंत्रालय ने पहले ही बताया था कि एक कंपनी की इमारत में आग लगी है, जिसे फायर ब्रिगेड की टीम बुझा रही थी। हालांकि उस समय कंपनी का नाम नहीं बताया गया था। ईरान ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि अब से अमेरिकी कंपनियों के खिलाफ वह कार्रवाई करेगा खासकर जो मिडिल ईस्ट में डेटा, क्लाउड या डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर ऑपरेट करती हैं।
इस हमले के बाद अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दि कि अगर अमेरिकी कंपनियों या उनके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला हुआ, तो इसका जवाब वो सीधे और सख्त तरीके से देगें। अब इन बड़ी कंपनियों का डेटा सेंटर सिर्फ उस कंपनी के लिए नहीं होता है, इस डेटा सेंटर में दुनिया भर के लाखों-करोड़ों यूजर्स का डेटा होता है. ये डेटा अलग अलग कंपनियों का भी होता है. रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने Amazon Web Services यानी AWS को हिट किया है. AWS दुनिया की सबसे बड़़ी क्लाउड कंपनियों में से एक है।
वहीं डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी ताकत को दुनिया को दिखाते हुए कहा है कि ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के लिए किसी समझौते (डील) की जरूरत नहीं है। अमेरिका यह युद्ध 2 से 3 हफ्तों में खत्म कर सकता है।


