चंडीगढ़, 31 मार्च – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को भिवानी के तोशाम में आयोजित उन्नत सिंचाई उत्सव 2026 में तोशाम हलके के लिए  लिए स्वास्थ्य, सड़क और किसानों से संबंधित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की घोषणाएं भी की है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि तोशाम में 50 बेड हॉस्पिटल को फिजीबिलिटी चेक करवाकर 100 बेड का बनवाया जाएगा। गांव दिनोद में सीवरेज सिस्टम और जलापूर्ति विस्तार को स्वर्ण जयंती महाग्राम योजना के तहत पंचायत द्वारा भूमि उपलब्ध करवाने पर एसटीपी का निर्माण जाएगा, जिस पर 97 करोड़ 96 लाख रुपए खर्च आएगा। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण एरिया में विकास के लिए विशेष तौर पर 5 करोड़ रुपये अतिरिक्त दिए जाने की घोषणा भी की।

उन्होंने कहा कि तोशाम में बीडीपीओ कार्यालय के नए भवन का निर्माण करवाया जाएगा। इसके अलावा पंचायत द्वारा भूमि उपलब्ध करवाने पर गांव मनसरबास में 33 केवी सबस्टेशन का निर्माण भी होगा। साथ ही तोशाम में कैबिनेट मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी द्वारा बताएं गए गांवों में नए मिनी खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कैरु के सरकारी कॉलेज में विज्ञान संकाय शीघ्र शुरू करने, तोशाम की अनाज मंडी में शेड की मरम्मत करवाने, मार्केट कमेटी के नए कार्यालय के निर्माण करवाएं जाने की भी घोषणा की। साथ ही उन्होंने कहा कि जुई की अनाज मंडी में शेड का निर्माण और मार्केट कमेटी कार्यालय का निर्माण करवाया जाएगा।

सड़कों संबंधित घोषणाएं करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्केट कमेटी की सड़कों में मंढान से रोढ़ा, मंढान से देवावास, मंढान से ईसरवाल, खावा से रोढ़ा, रोढ़ा से साहलेवाला, मालवास से कोहाड़  तक की करीब 22.14 किलोमीटर लंबी सडक़ों का निर्माण करवाया जाएगा, जिन पर करीब 11 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी।

Related Posts