पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान आम आदमी पार्टी के सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल के साथ गुजरात के दाहोद के देवगढ़ बारिया में हुई विशाल जन सभा रैली में शिरकत किए। बड़ी संख्या में लोगों ने इस विशाल जन सभा रैली का हिस्सा बने।  इस अवसर पर CM मान और AAP सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल ने जनता को संबोधित भी किया।

CM मान और AAP सुप्रीमों ने जनता को संबोधित किया

CM मान ने जनता को संबोधित करते हुए कहा गुजरात के जाम जोधपुर में नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल के साथ हुई पब्लिक मीटिंग में शामिल हुआ। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों के जोश और जुनून ने साबित कर दिया है कि गुजरात के लोग बदलाव के लिए पक्का इरादा कर चुके हैं।

पिछले कई सालों से तानाशाही सरकारें न सिर्फ गुजरात के लोगों को, बल्कि हमारे अन्नदाताओं, किसानों को भी लूट रही हैं। पंजाब में किसानों को नहर का पानी और बिना रुकावट बिजली मिली, वहीं गुजरात के अन्नदाता आज भी बुनियादी हकों के लिए तरस रहे हैं। पंजाब के लोगों ने भी इन लुटेरों को कुर्सी से हटाकर इतिहास रच दिया, अब गुजरात की बारी है। मुझे पूरा भरोसा है कि गुजरात के लोग अब चुनाव में झाड़ू का बटन दबाकर बदलाव और ईमानदारी की नई कहानी लिखेंगे। इज्जत और प्यार देने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।

पिछले 30 सालों से BJP और कांग्रेस ने सत्ता का गलत फायदा उठाकर आम लोगों के हक छीने हैं। लेकिन राजनीति के नशे की ताकत आम लोगों की आवाज को ज्यादा दिन तक दबा नहीं सकती। आम आदमी पार्टी हमेशा पानी, जंगल और जमीन के हक के लिए लड़ी है और लड़ती रहेगी। पंजाब की तरह गुजरात में भी शिक्षा, सेहत और किसानों के लिए क्रांतिकारी बदलाव लाए जाएंगे। इज्जत और प्यार देने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।

मेरे किसान वीरों, अब आपको पानी के लिए अपनी बारी का इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। आपकी अपनी सरकार की कोशिशों की वजह से अब पानी बर्बाद होने से बच रहा है और खेतों में 24 घंटे बिना रुकावट बिजली सप्लाई हो रही है। हमारा हर कदम आपकी तरक्की और खुशहाली के लिए है।

 

Related Posts