मोहाली, 25 मार्च: पंजाब के सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि अनुसूचित जाति (एस सी) व अन्य वर्गों के विद्यार्थियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए छात्रवृत्ति वितरण में पंजाब ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

मोहाली के कालकट भवन में छह जिलों के लिए आयोजित टूल किट वितरण एवं एस सी विद्यार्थियों के कल्याण से संबंधित योजनाओं की जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में लगभग 10 लाख विद्यार्थियों ने अपने पसंदीदा क्षेत्रों में शिक्षा प्राप्त की है।

उन्होंने बताया कि आई टी आई प्रशिक्षुओं को टूल किट प्रदान करना “निःशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं टूल किट योजना” का हिस्सा है, जो पूरी तरह से पंजाब सरकार द्वारा वित्तपोषित है। इस योजना के तहत कुल 1506 आईटीआई विद्यार्थियों को लाभ दिया जाएगा, जिनमें से पहले चरण में आज 630 विद्यार्थी एस.ए.एस. नगर, रूपनगर, शहीद भगत सिंह नगर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और लुधियाना के 32 सरकारी आई टी आई संस्थानों से शामिल हैं।

मंत्री ने कहा कि यह पहल युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगी।

Related Posts