पंजाबी रैपर और सिंगर बादशाह के गाने ‘टटीरी’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ, जिसको लेकर बादशाह को अरेस्ट करने की भी मांग की गई थी। अब इस गाने को लेकर हरियाणा पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। टटीरी सॉन्ग से संबंधित कुल 1,588 विवादित गाने के यूआरएल की रिपोर्ट किए गए। जिनको हरियाणा पुलिस की साइबर ब्रांच की ओर से हटा दिया गया।
बादशाह का टटीरी सॉन्ग 1 मार्च को रिलीज हुआ था। सॉन्ग में लिरिक्स और लड़कियों के सीन को लेकर कई सामाजिक संगठनों ने आपत्ति जताई थी। जिसके बाद हरियाणा महिला आयोग और बाल संरक्षण आयोग ने इस पर संज्ञान लिया था। इस गाने के अश्लील लिरिक्स और विजुअल्स को लेकर कई लोगों ने इसे आपत्तिजनक बताया, बढ़ते विरोध के बीच बादशाह ने माफी भी मांगी थी और गाने को सभी प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया .
रील क्रिएटर्स को मिली चेतावनी
सॉन्ग को लेकर हरियाणा महिला आयोग द्वारा बादशाह को पानीपत में पेशी के लिए बुलाया गया था, जिसमें पेश न होने पर उनकी गिरफ्तारी का ऑर्डर दिया गया।हालांकि, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी और पुलिस से लुकआउट नोटिस वापस लेने को कहा।
वही अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पंचकूला आयुक्त शिबास कविराज ने रील क्रिएटर्स को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जो भी इस गाने पर रील, शॉर्ट या अन्य वीडियो बनाकर शेयर करेगा उसके खिलाफ केस दर्ज एक्शन लिया जाएगा। ऐसा करने वालों के सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक या बैन भी किया जा सकता है। वहीं, बार-बार उल्लंघन करने वालों पर कड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार भी किया जा सकता है।
पंचकूला के साइबर पुलिस स्टेशन में एफआईआर भी दर्ज की गई है और पुलिस लगातार ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रख रही है, पंचकूला पुलिस ने सारे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से गाने से जुड़े कुल 857 लिंक हटवा दिए हैं, जिनमें 154 यूट्यूब वीडियो और 703 इंस्टाग्राम रील्स शामिल हैं। इसी के साथ पुलिस ऐसे लोगो को ढूढ़ भी रही है , जो इन्हें अब तक शेयर कर रहे हैं। पुलिस ने सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी कर सॉन्ग के सभी वर्जन- री-अपलोड, शॉर्ट वीडियो और अन्य रूपों को हटाने के निर्देश भी दिए हैं।


