28 जनवरी से शुरु हुई जंग को लेकर आज प्रधानमंत्री मोदी लोकसभा में ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले का असर भारत पर क्या पड़ा है इस बारे में संबोधन देगें।बतादे मिडिल ईस्ट के युद्ध को लेकर विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर बहस की मांग करता आ रहा है। विपक्ष का दावा है कि देश में गैस, तेल और एनर्जी की कमी है, लेकिन केंद्र सरकार का कहना है कि सब ठीक है ।
पीएम मोदी ने स्पष्ट निर्देश दिए
इससे पहले कल रविवार को PM मोदी की अध्यक्षता में CCS (मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति) की बैठक में पीएम मोदी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि इस मुश्किल की घडी में जहां सभी देशो पर इस युद्ध का असर पड़ रहा है मंत्रियों और सचिवों का समूह बनाया जाए, जो ‘संपूर्ण सरकार’ दृष्टिकोण के तहत पूरी लगन से काम करे. पीएम ने कहा कि संघर्ष से पूरी दुनिया किसी न किसी रूप में प्रभावित है. ऐसी स्थिति में, नागरिकों को इस संघर्ष के प्रभाव से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए. प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि सरकार के सभी अंग मिलकर काम करें, ताकि नागरिकों को कम से कम असुविधा हो. प्रधानमंत्री ने राज्य सरकारों के साथ उचित समन्वय सुनिश्चित करने को कहा, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी और जमाखोरी न हो.


