इजराइल,अमेरिका और ईरान में जारी युद्ध का आज 21वां दिन है। दिन पर दिन हालात बिगड़ते नजर आ रहे है. ताजा हालातो से यह पता चलता है युद्ध अब जीत के लिए नही बल्कि विरोधी देश के सैन्य शक्ति और आर्थिक व्यवस्था को चोट पहुचाने के लिए किया जा रहा है।

इजरायल के साथ जारी जंग में ईरान को एक और बड़ा झटका लगा है। टॉप कमांडर लारिजानी के बाद IDF ने IRGC के प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी को भी हमले में ढे/र कर दिया है। ईरान के सरकारी टीवी ने इसकी पुष्टि की है. गौरतलब है कि इजरायल और अमेरिका के हमले में ईरान के कई टॉप कमांडर मारे गए हैं.

ईरान‑इजरायल युद्ध तेज़ होने के बीच शुक्रवार सुबह कुवैत की Mina Al-Ahmadi रिफाइनरी पर ड्रोन हमला हुआ. कुवैत की सरकारी तेल कंपनी KPC ने पुष्टि की कि रिफाइनरी के कई यूनिट्स को ड्रोन ने निशाना बनाया, जिससे साइट पर आग लग गई. शुरुआती रिपोर्टों में कोई जनहानि नहीं हुई है.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने UAE के राष्ट्रपति से बात की

वही UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया, जिसमें दोनों नेताओं ने क्षेत्र में बढ़ते तनाव और इसके अंतरराष्ट्रीय शांति‑सुरक्षा पर गंभीर प्रभावों पर चर्चा की. फोन कॉल के दौरान दोनों पक्षों ने UAE और क्षेत्र के अन्य देशों पर हो रहे ईरान के लगातार और स्पष्ट हमलों पर चिंता जताई.

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू लाइव आए

गुरुवार रात इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू लाइव आए. इस दौरान उन्होंने तमाम अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि अभी मैं जिंदा हूं और आप सब इसके गवाह हैं. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ईरान के पास न तो यूरेनियम संवर्धन की क्षमता बची है और न ही बैलिस्टिक मिसाइलें बनाने की. नेतन्याहू ने नागरिकों के धैर्य की सराहना करते हुए कहा कि सरकार हालात सामान्य करने, स्कूल खोलने और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए लगातार काम कर रही है. उन्होंने यह भी कहा कि व्यवसायों, कर्मचारियों और आरक्षित सैनिकों को पर्याप्त आर्थिक सहायता देने के लिए सरकार बड़े पैमाने पर पूंजी निवेश कर रही है.

 

Related Posts