हरियाणा में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए सरकार ने 23 IASअधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कई अहम विभागों में बदलाव किए गए हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और मजबूत बनाने की कोशिश की गई है।

इस फेरबदल में डॉ. राजा शेखर वुंडरू को परिवहन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है, जबकि जी. अनुपमा को सामाजिक न्याय और नागरिक उड्डयन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपूर्व कुमार सिंह को उच्चतर शिक्षा और लोक निर्माण विभाग का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

विजयेंद्र कुमार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, वहीं पंकज अग्रवाल को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। इसके अलावा विजय सिंह दहिया को स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

महत्वपूर्ण नियुक्तियों में साकेत कुमार को विकास एवं पंचायत विभाग के साथ हरियाणा पावर जेनरेशन कॉर्पोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। नेहा सिंह को सोनीपत का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

सरकार का मानना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से विभिन्न विभागों में कार्यक्षमता बढ़ेगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी।

Related Posts