ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा का राष्ट्रपति भवन के फोरकोर्ट में औपचारिक स्वागत किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति लूला भारत के राजकीय दौरे पर आए है। राष्ट्रपति लूला प्रधानमंत्री मोदी के न्योते पर भारत आए हैं।राष्ट्रपति लूला ब्राजील की कंपनियों के टॉप सीईओ के एक बड़े डेलीगेशन के साथ भारत आए हैं. वे 22 फरवरी तक भारत के राजकीय दौरे पर हैं। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। PM मोदी के मुलाकात से पहले राष्ट्रपति लूला ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह मुलाकात दोनों देशों के बीच व्यापारिक समझौते (ट्रेड डील) को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है, जिसमें क्रिटिकल मिनरल्स, रेयर अर्थ्स, डिफेंस, एनर्जी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसे क्षेत्रों पर खास फोकस है।

PM मोदी नेे हैदराबाद हाउस में राष्ट्रपति लूला के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा के साथ द्विपक्षीय बैठक की। भारत-ब्राजील व्यापार संबंधों को और बढ़ाने पर राष्ट्रपति लुला ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार सिर्फ 15 अरब डॉलर है, जिसे 30-40 अरब तक बढ़ाना चाहिए। वे 260 ब्राजीलियाई व्यवसायियों के साथ आए हैं ताकि अंतरिक्ष, रक्षा, फार्मा जैसे क्षेत्रों में साझेदारी हो। एयरोस्पेस कंपनी एम्ब्रेयर भारत में प्लांट खोलेगी। दोनों देश ग्लोबल साउथ के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं और उदाहरण पेश कर सकते हैं।

 

 

Related Posts