बांग्लादेश में हिसंक दंगों के बाद कल गुरुवार 12 फरवरी को आम चुनाव के लिए मतदान हुआ है, करीब 18 महीने पहले जुलाई 2024 के छात्रों के हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद यह बांग्लादेश का पहला चुनाव है। बांग्लादेश चुनाव में तारिक रहमान की अगुवाई वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने प्रचंड जीत हासिल की है. इस  जीत के बाद BNP अध्यक्ष तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय हो गया है। तारिक ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा था और दोनो सीटों पर प्रचंड जीत हासिल की है। जमात-ए-इस्लामी, औऱ स्टूडेंट्स की नेशनल सिटीजन पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।

बांग्लादेश चुनाव में जमात-ए-इस्लामी की हार और बीएनपी की जीत भारत के लिए अच्छी खबर है. जमात ए इस्लामी को पाकिस्तान का पक्षधर माना जाता है. जमात ए इस्लामी ने पाकिस्तान से बांग्लादेश की आज़ादी का विरोध किया था. वहीं, उम्मीद है बीएनपी भारत के साथ संबंधों को बेहतर कर आगे बढ़ा सकती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) को मिली बंपर जीत को लेकर तारिक रहमान को बधाई दी है. पीएम मोदी ने कहा, चुनाव में मिली ये जीत आप पर जनता के भरोसे को दिखाती है.

बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनने को लेकर रहमान के सलाहकार सैयद मोअज़्ज़म हुसैन अलाला ने बीएनपी को चुनाव में मिली प्रचंड जीत पर कहा, बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है. जमात-ए-इस्लामी को भी अच्छी संख्या में सीटें मिली हैं.उन्होंने कहा शपथ ग्रहण समारोह संभवतः 14 फरवरी को होगा.

Related Posts