पंजाब में आज राज्य परिवहन सेवाएं प्रभावित रहेंगी। पंजाब रोडवेज ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (PRTC) के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कई रूटों पर बसों का संचालन आज नही होगा।

PRTC के मुलाजिमों का कहना है कि बीते बुधवार रात को पुलिस ने पंजाब प्रधान समेत सभी प्रदेश कमेटी सदस्यों के घरों में छापेमारी की और उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश भी की गई इसके साथ ही मुक्तसर साहिब और फिरोजपुर में कुछ नेताओं को गिरफ्तार किया गया है

इसके साथ ही बुधवार दोपहर 12 बजे कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने स्टेट ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी से मुलाकात की। हालांकि, लंबी चर्चा के बावजूद कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर सहमति नहीं बन सकी। बैठक करीब 6 घंटे तक चली। मुलाजिम यूनियन के नेताओं ने गिरफ्तार किए गए नेताओं को रिहा करने की भी मांग की लेकिन बैठक विफल रहने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखने का ऐलान कर दिया।

यात्रियों पर पड़ रहा असर

वही बस सेवाएं बंद रहने से सफऱ करने वाले यात्री परेशान है। ज्यादा समस्या रोज सफऱ करने वाले लोगों को हो रही है जिनमें स्टूडेंट और नौकरीपेशा लोग है अब इन्हें निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ सकता है।

 

Related Posts