पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार पंजाब में स्वास्थ, रोजगार और विकास की गति को रफ्तार देने के लिए नये नये योजनाओं को लागू करने की कोशिश में लगे है। आज CM मान जालंधर में विकास योजनाओँ को गति देने के साथ साथ प्रशासनिक कार्यों को गति देने के लिए आम लोगों से जन संवाद कर रहे है। इस दौरे का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को समझकर तुरंत समाधान की दिशा में कदम उठाना भी है।
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक पब्लिक मीटिंग में विभिन्न इलाकों से आए लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और उनके समाधान का भी प्रयास किया । उन्होंने पंजाब में चल रहे नशे के खिलाफ ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के दूसरे चरण का जायजा भी लिया। इस दौरान उन्होंने साफ कर दिया है कि पंजाब के युवाओं की जवानी को बर्बाद करने वाले तस्करों के खिलाफ अब जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।
सुरक्षा और प्रशासन पूरी तरह सतर्क
मुख्यमंत्री की इस पब्लिक मीटिंग को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए । पुलिस और प्रशासनिक टीम पूरी तरह से सुरक्षा को लेकर सतर्क है कि बैठक के दौरान कोई अव्यवस्था न हो। साथ ही ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि वे वीआईपी मूवमेंट और आम जनता की आवाजाही में संतुलन बनाए रखें।
इस मिटिंग के द्वारा मुख्यमंत्री लोगो के सीधे संपर्क में आने की कोशिश कर रहे है जिससे वो उनकी जमीनी समस्याओं को सुन सके और जनता के साथ बेहतर सामंजस्य बना सके।


