पीटी उषा भारत की महानतम एथलीटों में से एक है और जिन्हें क्वीन ऑफ ट्रैक एंड फील्ड कहा जाता है. आज उनपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब उनके हमसफऱ उनके पति वी श्रीनिवासन का शुक्रवार तड़के नि/धन हो गया। श्रीनिवासन के अचानक बेहोश होने के चलते उनको सडन कार्डियक अरेस्ट की संभावना जताई जा रही है. हालांकि इस बारे में परिवार की ओर से बयान आना बाकी है. उनका इकलौता बेटा उज्ज्वल है. पीटी उषा भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य है
पारिवारिक सूत्रों ने उनके देहांत की जानकारी दी. वह 67 वर्ष के थे. सूत्रों ने बताया कि श्रीनिवासन शुक्रवार तड़के अपने आवास पर बेहोश हो गए जिसके तुरंत बाद उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.
श्रीनिवासन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में डिप्टी एसपी के पद से कुछ दिन पहले ही सेवानिवृत्त हुए थे. पीटी उषा खुद भी कह चुकी है उन्कों इस मुकाम तक पहुंचाने में सबसे बड़ा हाथ उनके पति का था वो हमेशा उनके साथ एक मजबूत स्तंभ बन कर खड़े रहे। उषा स्कूल ऑफ एथलेटिक्स की स्थापना पीटी उषा के पति ने ही की थी।


