माता वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है, अब माता के दर्शन के लिए समय बढा दिए गए है। अब श्रद्धालु दिन के साथ साथ रात में भी माता वैष्णो देवी के पवित्र गुफा के दर्शन कर सकेंगे.. श्रद्धालुओं के लिए पवित्र प्राचीन गुफा को मकर संक्रांत पर दर्शन के लिए खोला गया था, जो अब  मार्च के पहले सप्ताह तक खुले रहने की संभावना है.

अभी तक पवित्र गुफा को कुछ ही समय के लिए ही खोला जाता था. लेकिन अब श्रद्धालु सुबह  10:15 बजे से 12 बजे और रात  10:30 बजे से 12:30 बजे तक दर्शन कर सकेंगे.

श्राइन बोर्ड के अनुसार श्रद्धालु पवित्र गुफा के अधिक से अधिक  दर्शन कर सकें इसलिए रात के समय कपाट खोलने का निर्णय लिया गया.

मां वैष्णो देवी की पवित्र गुफा साल में दो महीने ही खुलती है

बतादें माता वैष्णो देवी की पवित्र गुफा को साल में 2 महीनों के लिए खोला जाता है. गुफा को आम तौर पर जनवरी और फरवरी के माह में खोला जाता है क्योंकि इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ कम होती है. अब 20 हजार के करीब श्रद्धालु रोजाना दर्शन करने के लिए मां वैष्णो देवी धाम पहुंच रहे हैं.  कड़ाके की ठंड के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हो रहा है।

घर बैठे या वहां जाकर कराएं विशेष हवन

इसके साथ ही श्राइन बोर्ड ने श्रदधालुओं के लिए हवन की सुविधा बना दी है। नवंबर 2025 से भक्तों के लिए यह नई सेवा शुरू की है। अब भक्त माता के गर्भगृह में हवन करवा सकते हैं

 

 

 

 

Related Posts