पंचकूला जनवरी 21: राजकीय महाविद्यालय कालका में 48वां वार्षिक एथलेटिक मीट बड़े उत्साह एवं खेल भावना के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर गीता सुखीजा ने मुख्य अतिथि एसपी सुखीजा, सेवानिवृत्त, संयुक्त निदेशक, उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा का हार्दिक स्वागत किया और अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं औऱ अनुशासन, टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं।

मुख्य अतिथि एसपी सुखीजा ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक भाषण देते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में शिक्षा के साथ-साथ खेलों में सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। खेल विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करते हैं और उन्हें सफलता की ओर अग्रसर करते हैं। खेल हमें अपने लक्षयों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं और हमारे आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। एथलेटिक मीट में गेस्ट ऑफ ऑनर, डॉक्टर मीनाक्षी रिटायर्ड संयुक्त निदेशक उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा ने कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया।

Related Posts