पंजाब में रिश्व/तखोरी के मामले लगातार आ रहे है अब ऐसा ही एक मामला वीरवार की देर शाम को फगवाड़ा के थाना सिटी में तैनात एएसआई को 5 हजार रुपये की रि/श्वत लेने के आ/रोप में रंगे हाथों गि/रफ्तार करने की सूचना मिली है। कपूरथला विजिलेंस की टीम ने एएसआई को गि/रफ्तार किया है
विजिलेंस की टीम गाड़ी में बैठाकर आरोपित एएसआई को अपने साथ ले गई । हालांकि विजिलेंस टीम ने मामले को लेकर पत्रकारों से कोई बात नहीं की। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपित एएसआई सरबजीत सिंह ने थाना सिटी में दर्ज एक केस में आरोपितों को फायदा पहुंचाने के नाम पर रिश्व/त मांगी थी।
बताया जाता है कि आरोपित एएसआई पहले भी इनसे पैसे ले चुका था और दोबारा फिर इनसे पैसे मांग रहा था। जिसकी पीड़ित पक्ष ने रिकॉर्डिंग कर विजिलेंस को शिकायत कर दी। वीरवार देर शाम को जैसे ही एएसआई थाना सिटी पहुंचा और पीड़ित पक्ष से पैसे लिए तो विजिलेंस की टीम ने उसे काबू कर लिया। यह मामला 10 नवंबर 2025 को दर्ज किए गए एक भूमि वि/वाद से जुड़ा हुआ है


