हाल ही में, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को 15 जनवरी 2026 को पेश होने का समन जारी किया गया है,

जो आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती बन गया है. यह समन मान के कथित सिख-विरोधी बयानों, गुरु की गोलक और दसवंध जैसे सिख सिद्धांतों पर विवादास्पद टिप्पणियों पर आधारित है.

अब CM मान ने ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज से अपील कि  है 15 जनवरी को जब वह अकाल तख्त पर पेश होतो सभी चैनलो पर उसका लाइव टेलीकास्ट किया जाए। मुख्यमंत्री मान ने सोशल मिडिया X  पर  लिखा कि पूरी दुनिया में मुझे संदेश आ रहे है कि 15 जनवरी को जब संगत की तरफ से गोलक का हिसाब किताब ले कर जाओगे तो इसका लाइव टेलिकास्ट होना चाहिए।

मैं भी दुनिया भर की संगत की भावना को समझते हुए जत्थेदार को विनती करता हूं कि मेरे स्पष्टीकरण  का सीधा प्रसारण किया जाए ताकि संगत पल पल और पैसे के हिसाब किताब से जुडी रहें मिलते है जी 15 जनवरी को सबूतो के साथ।

Related Posts