पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है, जो अगले चार दिनों तक जारी रहेगा।

बतादें पहाड़ी इलाकों में होने वाली बर्फबारी के बाद ठंडी हवा तेजी से मैदानी इलाकों में आने की वजह  से  उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होने जा रहा है।

IMD के अनुसार ऐसी स्थिति अगले चार दिनों तक रहेगी। दिन में धूप तो निकलेगी, लेकिन दोपहर बाद तापमान में गिरावट जारी रहेगी।

पंजाब से बिहार तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट हो सकती है।

IMD  ने तीन से चार दिनों तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार के कई हिस्सों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है।

वही कल यानि सोमवार को  पंजाब में पांच दिन बाद धूप निकली। इससे ठंड से कुछ राहत मिली।

Related Posts