कड़कती ठंड और घना कोहरा कई राज्यो को अपने घेरे में लिए हुए है वही उत्तर प्रदेश के जिलों में आज घना कोहरा छाया हुआ है। बताया जानकारी के मुताबित लगभग 35 जिलों में यह कोहरा छाया हुआ है। इसके साथ ही कोल्ड वेव भी है। वही मेरठ-गाजियाबाद के साथ 14 जिलों में बारिश की संभावना है। बुधवार को कानपुर सबसे ठंडा रहा, यहां मिनिमम टेम्परेचर 4.6°C रहा।
पंजाब के ज्यादातर जिलों में घना कोहरे छाया हुआ है । आज पंजाब में बूंदाबादी भी हुई, कोल्ड वेव भी है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गुरदासपुर में सबसे कम टेम्परेचर 5.2°C रहा।
पहाड़ी राज्यों हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में आज भी बर्फबारी जारी है। वही दिल्ली में 31 दिसंबर को पिछले 6 साल में सबसे कम टेम्परेचर 6.4°C रहा था। 2019 में ये 9.4°C था। आज दिल्ली में भी बारिश का अलर्ट है।
जम्मू कश्मीर में जमकर बर्फबारी हो रही है गुरेज में भी बर्फबारी हुई। सड़क पर 8 इंच से 1 फीट तक बर्फ जमा हो गई,गुलमर्ग में बर्फबारी जारी है। यहां टूरिस्ट्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। कश्मीर घाटी में 31 दिसंबर को तेज बर्फबारी हुई। कश्मीर घाटी में तापमान में तेजी से गिरावट जारी है। जहां ठंड ने कोहराम मचाया है, वही पर्यटक इसका जमकर आनंद भी ले रहे है, इन दिनो पहाड़ो पर खूब रौनक छाई है, बर्फबारी को लेकर लगातार पर्यटकों की भीड़ बढ़ रही है।


