मनरेगा के संशोधन बिल पर पंजाब में सियासत गरमा गई है। पंजाब विधानसभा में आज केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी अधिनियम योजना का नाम बदलने को लेकर विधानसभा का स्पेशल सेशन बुलाया है। इसके खिलाफ सरकार ने आज पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। सरकार सत्र में विशेष प्रस्ताव लाकर चर्चा करवाएगी। आप के विधायक सत्र के लिए मजदूरों से भरवाए गए पत्र लेकर विधानसभा पहुंच रहे हैं। सिर पर रखकर पत्रों के बंडल लाए गए हैं।  बतादें सत्र की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई ।  सेशन की कार्य़वाही शुरु होने पर सबसे पहले श्री गुरु गोविंद सिंह जी के 4 साहिबजादो की अतुलनीय शहादत को श्रद्दाजंली दी गई।

सेशन में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा मनरेगा मजदूरों के पत्र हाथ में लेकर विधानसभा पहुंचे। खास बात यह रही कि मजदूरों को भी विधानसभा की कार्यवाही देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। विभिन्न क्षेत्रों से विधानसभा की कार्यवाही दिखाने मजदूरों को भी सदन में बुलाया गया है। प्रदेश में काफी संख्या में मजदूरों से इसके खिलाफ पत्र  भरवाए गए हैं।  उधर, भाजपा ने पंजाब में मनरेगा योजना में फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां को पत्र लिखकर उनसे विशेष के बजाय पूरा शीतकालीन सत्र बुलाने की मांग की है ताकि मनरेगा के अलावा अन्य मसलों पर भी चर्चा करवाई जा सके।

Related Posts