ठंड की शुरुआत हो चुकी है और अब कोहरे ने भी अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है वही लगातार रोज कोई ना कोई धुंध की वजह से दुर्घ/टना की सूचना मिल रही है इसके साथ ही चंडीगढ़ समेत हरियाणा और पंजाब में घने कोहरे की मार शुरू हो गई है। बीती रात से इस सीजन का पहला घना कोहरा छाया। जो दूसरे दिन वीरवार सुबह भी छाया रहा। घनी धुंध के कारण गुरुवार सुबह खरड़–कुराली हाईवे पर दो स्कूल बसों की आपस में टक्कर हो गई। कुराली रोड पर घने कोहरे में ज़ीरो विजिबिलिटी के चलते दो स्कूल बसों की टक्कर हो गई। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। टक्कर में दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) और सेंट एजरा स्कूल, खरड़ की बसें शामिल थीं।

हालांकि बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त दोनों ही बसों में स्कूली बच्चे नहीं थे। यह गनीमत रही। वरना हादसा भयावह भी हो सकता था।

दोनों बसों के चालक घायल

बतादें इस हादसे में दोनों बसों के चालक घायल हुए हैं, एक चालक को ज्यादा चोटें आने की खबर है। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी । दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। साथ थी दोनों स्कूलों के स्टाफ भी मौके पर पहुंचे। वहीं हादसे के कारण आसपास लोगों की भीड़ भी जुटी रही।

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में अगले तीन दिनों तक कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सावधानी और धीरे से वाहन चलाएं और हादसे का शिकार होने से बचें। बता दें कि घने कोहरे के चलते अलग-अलग जगहों से लगातार हादसे सामने आ रहे हैं। इधर मोहाली रोड़ पर गहरे धुंध के कारण दुर्घटनाओं की लगातार सूचना मिल रही है वही प्रशासन ने वाहन चालकों को यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

 

Related Posts