नोएडा :  कोहरे के कारण बिजिबिलिटी बेहद कम होने और सड़क दुर्घ/टनाओं का ख/तरा बढ़ने के बाद नोएडा प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। कोहरे में सुरक्षित यात्रा से संबंधित एडवाइजरी में वाहन चालकों से म्यूजिक सिस्टम बंद रखने, धीमी गति से गाड़ी चलाने और पूरी सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है।सर्दियों के मौसम में घना कोहरा जान/लेवा हो गया है.धुंध के कारण दुर्घ/टना/ओं की आशंका ज्यादा बढ़ जाती है जिसकी वजह से विजिबिलिटी कम होने के चलते लगातार हादसे की खबरें आ रही हैं.

ऐसे में सड़कों पर वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतने की जरूरत है. हल्की लापरवाही भारी पड़ सकती है. नोएडा प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के  लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है. घने कोहरे के कारण सड़क पर विजिबिलिटी बेहद कम हो जाने और दुर्घ/टनाओं के बढ़ते खतरे को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने ‘सेफ ट्रैवल इन फॉग’ एडवाइजरी जारी की. इसमें वाहन चालकों से म्यूजिक सिस्टम बंद रखने, धीमी गति से वाहन चलाने और पूरी सतर्कता बरतने की अपील की गई है.

ARTO उदित नारायण पांडेय ने लोगों को सलाह दी

ARTO उदित नारायण पांडेय ने लोगों को सलाह दी कि जब तक बेहद जरूरी ना हो, कोहरे में यात्रा करने से बचें. उन्होंने कहा कि समय पर पहुंचना जरूरी हो सकता है, लेकिन मानव जीवन उससे कहीं ज्यादा कीमती है.

म्यूजिक सिस्टम बंद रखें

उन्होंने कहा कि अगर कोहरे में यात्रा करना टाला नहीं जा सकता तो वाहन बहुत धीमी गति से चलाएं और अत्यधिक सतर्क रहें. एडवाइजरी में चालकों को अपने वाहन का म्यूजिक सिस्टम या एफएम रेडियो बंद रखने को कहा गया है, ताकि वे सड़क पर अन्य वाहनों की आवाज सुन सकें.

कोहरे में वाहन चलाते समय एयर कंडीशनर के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी गई है. इसके बजाय हल्के हीटर का इस्तेमाल करें और हवा का प्रवाह विंडशील्ड की ओर रखें… , ताकि कांच पर नमी जमा ना हो. जिन वाहनों में डिफॉगर लगे हैं, उन्हें हल्के गर्म मोड पर चालू रखने की भी सलाह दी गई है.

वाहन की खिड़कियां थोड़ी खुली रखें

ARTO ने कहा कि वाहन की खिड़कियां थोड़ी खुली रखें, जिससे अंदर की अतिरिक्त नमी बाहर निकल सके और वेंटिलेशन बना रहे. चालकों को चेतावनी दी गई है कि धुंध लगी खिड़कियों को हाथ से साफ ना करें

सुरक्षित दूरी बनाकर चलें

अपने आगे चल रहे वाहन से एक सुरक्षित दूरी बनाकर रखने की सलाह दी गई है। गूगल मैप्स जैसे नेविगेशन ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। कोहर में ओवरटेक करने से बचें। कोहरे सड़क के किनारे खड़े या खराब वाहनों को लेकर भी अलर्ट रहें। क्योंकि कई बार रास्ते में किनारे खड़े वाहनों से टक्कर हो जाती है।

वाहनों की लाइट जला कर यात्रा करें

एडवाइजरी में कहा गया है कि हेडलाइट्स हमेशा लो बीम पर रखें, दिन के समय भी अगर कोहरा बना रहे तो लाइट जलाकर रखें.

इस बीच, सर्दियों के मौसम को देखते हुए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर अधिकतम गति सीमा भी तय कर दी गई है. फरवरी तक हल्के वाहनों (कार, ऑटो,आदि) के लिए 75 किमी प्रति घंटा और भारी वाहनों के लिए 60 किमी प्रति घंटा की अधिकतम स्पीड सीमा लागू रहेगी

Related Posts