पंजाब के 3 शहरो को पवित्र शहर का दर्जा मिल गया है।
अमृतसर की पुरानी वाल्ड सिटी, श्री आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो को ‘पवित्र शहर’ घोषित किया गया है।
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने श्री आनंदपुर साहिब के स्पेशल विधानसभा सेशन में लिए गए इस फैसले को मंजूरी दे दी है।
गवर्नर की मंजूरी मिलने के बाद सरकार ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
वही पंजाब सरकार का यह दावा है कि यह फैसला संगत की लंबे समय से उठ रही मांग को पूरा करता है
अब इन शहरों में शराब,मांस और तंबाकू के साथ सभी नशीले पदार्थों की बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव भी पारित हुआ है।
इसको लेकर सरकार का कहना है कि इन तीनों शहरों का सिख इतिहास में विशेष स्थान है और गुरु परंपरा से जुड़े ये स्थल आज भी लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बने हुए हैं।
इन आदेशों को लागू कराने की जिम्मेदारी स्थानीय सरकार विभाग के साथ-साथ अमृतसर, रूपनगर और बठिंडा के डिप्टी कमिश्नरों को सौंपी गई है।
प्रशासन को साफ निर्देश दिए गए हैं कि नियमों का कड़ा/ई से पालन कराया जाए और उल्लं/घन करने वालों के खिलाफ स/ख्त कार्रवाई की जाए।


