जालंधऱ में आज सुबह KMV, सेंट जोसेफ और IV वर्ल्ड स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली वही ईमेल के जरिए मिले धम/की से पुलिश प्रशासन के होश उड़ा दिए औऱ तुरंत पुलिस स्कूलों में जांच के लिए पहुंच गई. आए दिन पंजाब में स्कूलों को ब/म से उड़ाने की धम/की मिलने के बाद जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर और डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्थिति स्पष्ट की। पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि धम/की भरे ईमेल की जांच साइबर सेल द्वारा की जा रही है ।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में DC डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि अब तक किसी भी स्कूल या कॉलेज परिसर से कोई सं/दिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। सभी स्कूलों और कॉलेजों की गहन जांच की जा चुकी है और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। वहीं आगे के दिनों में स्कूलों को बंद करने पर डीसी ने बताया कि फिलहाल स्कूलों को बंद रखने को लेकर कोई प्रशासनिक आदेश जारी नहीं किया गया है। जिन स्कूलों को सीधे तौर पर धमकी नहीं मिली है, वहां स्कूल प्रबंधन को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं

उन्होंने कहा स्कूल खुलने या बंद रहने को लेकर अंतिम फैसला स्थिति की समीक्षा के बाद लिया जाएगा। शाम तक इस बारे जानकारी दे दी जाएगी। प्रशासन ने अभिभावकों और आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें। पुलिस और जिला प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।  वहीं ब/म की धमकी मिलने के बाद अभिवावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर सर्तक हो गए है।

Related Posts