पंजाब में पटियाला पुलिस की कथित वायरल आडियो रिकार्डिंग के मामले में SSP वरुण शर्मा पर गाज गिरी है उनको आज अचानक छुट्टी पर भेज दिया गया है। उनकी जगह पर संगरूर के SSP सरताज सिंह चहल पटियाला के SSP का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। दरअसल बीते दिनों शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कान्फ्रेंस काल पर हुई एक बैठक की आडियो रिकार्डिंग जारी करके आरोप लगाया था कि यह बैठक पटियाला जिले के पुलिस अधिकारियों के बीच हो रही है।
इसमें SSP वरुण शर्मा DSP को अकाली उम्मीदवारों के साथ नामाकंन के वक्त धक्केशाही करने के लिए कह रहें है। इसमें सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते हुए विरोधी दलों के उम्मीदवारों खास तौर से अकाली दल के प्रत्याशियों से नामांकन दाखिल करने के समय इस तरह की योजना बनाई जा रही है। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट 14 दिसंबर को होने वाले जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों को लेकर वायरल हुई पटियाला के पुलिस अधिकारियों की कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग के मामले की आज यानी बुधवार को सुनवाई करेगा।
पटियाला पुलिस ने सुखबीर बादल के दावे को सिरे से खारिज किया
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की ओर से कहा जा रहा है कि विरोधी उम्मीदवारों को उनके घर व गांव से लेकर नामांमन केंद्र के बाहर ही रोका जाए। नामाकंन केद्रों में इस तरह की कोई हरकत नही होनी चाहिए। जारी किए जाने के कुछ घंटों के अंदर यह आडियो रिकार्डिंग वायरल हो गई थी। हालांकि पटियाला पुलिस ने सुखबीर बादल के दावे को सिरे से खारिज करते इस आडियो रिकार्डिंग को झूठा बताया था। इसे एआई के जरिये बनाए जाने की बात कही थी।
वही आज इस मामले को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में जवाब देना है चुनाव आयोग को। इस दौरान आयोग हाईकोर्ट को बताएगा कि इस मामले में क्या कार्यवाई की गई है, यह याचिका अकाली दल, काग्रेंस और भाजपा ने दाखिल की थी इसको लेकर चीफ जस्टिस शील नागू ने खुद रिकार्डिग सुनने की बात कही थी जिसके बाद पुलिस महकमें और सरकार में हड़कंप मचा हुआ था।
बतादे पूरा मामला पंजाब में जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव के बीच अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने कॉन्फेंस कॉल पर हुई एक मीटिंग की ऑडियो रिकार्डिग की है, इसमें सुखबीर बादल ने दावा किया कि यह मिटिंग पटियाला पुलिस के अधिकारियों के बीच हो रही है उसमें SSP अलग अलग DSP से बात कर रहें है। SSP वरुण शर्मा 2014 बैच के पंजाब कैडर के IPS अधिकारी है, इनकी पोस्टिंग दोबारा 2025 में पटियाला में हुई थी।


