देश के अलग-अलग शहरों में अलग-अलग हिस्सों में लोगों के बीच सिक्कों को लेकर अक्सर अफवाह फैलती रही है. दो रुपये का ये वाला सिक्का नहीं चलेगा, 1 रुपये का छोटा सिक्का नकली है, 50 पैसे का सिक्का तो बंद ही हो गया..वगैरह-वगैरह , सिक्कों को लेकर जब मार्केट जाइए या कही बस या ऑटो से सफर भी करिए तो 1 रुपये,2 रुपये, 50 पैसे के सिक्कों को लेकर बहुत सी समस्याओँ का सामना करना पड़ता है क्योंकि ज्यादातर लोगो को लगता है ये सिक्के अब चलन में नही है।
असल में ये भ्रतियां पूरे बाजार में फैल गई है। समय समय ने RBI ने अलग अलग मुद्दो को लेकर ग्राहकों को जागरुक किया है। अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने लोगों में सिक्कों को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए सर्कुलर जारी किया है. कई बार फेक और असली नोटों के बीच का फर्क बताने के लिए भी RBI ने नोटिस जारी किया है. इस बार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने सिक्कों को लेकर जरूरी सर्कुलर जारी किया है.
RBI ने दूर कर दिया सबसे बड़ा कन्फ्यूजन
RBI ने व्हॉट्सऐप के जरिये सिक्कों पर सलाह जारी की है.
RBI ने कहा है कि सिक्कों को लेकर जो भी भ्रामक जानकारियां हैं या अफवाहें हैं, उन पर भरोसा न करे।
अफवाहों पर भरोसा न करें
रिजर्व बैंक ने व्हॉट्सऐप के जरिये सिक्कों पर सलाह जारी की है. RBI ने कहा है कि सिक्कों को लेकर जो भी भ्रामक जानकारियां हैं या अफवाहें हैं, उन पर भरोसा न करें.
केंद्रीय बैंक ने स्पष्ट किया है कि एक ही मूल्यवर्ग के सिक्कों के अलग-अलग डिजाइन होते हैं और उस डिजाइन के साथ भी वे चलन में रहते हैं. RBI ने कहा कि 50 पैसे, 1 रुपये, 2 रुपये, 5 रुपये, 10 रुपये या 20 रुपये के सभी सिक्के वैध मुद्रा हैं और लंबे समय तक प्रचलन में रहते हैं. आप इन अफवाहों पर ध्यान ना दें।


