पंचकूला, 20 नवंबर- उपायुक्त सतपाल शर्मा ने गांव कुंडी में सडकों की खराब हालत व सडकों की मुरम्मत व स्पीड ब्रेकर लगवाने की ग्रामीणों की मंाग पर संज्ञान लेते हुए नगर निगम को जल्द से जल्द कार्य को शुरू करवाने के निर्देश दिए। सतपाल शर्मा ने गांव बेलवाली के सरकारी स्कूल मंे अध्यापकों की कमी व बच्चों की पढाई बाधित होने पर कारवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को कारवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उपायुक्त लघु सचिवालय के सभागार में आज सरकार द्वारा निर्देशित समाधान शिविर में जिलावासियों की समस्याएं सुन रहे थे। उपायुक्त ने आज समाधान शिविर में 5 लोगों की समस्याएं सुनी व संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है । जिले में सोमवार व वीरवार को कार्यदिवस के दिन प्रातः 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन लगातार किया जा रहा है। उन्होने बताया कि समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं की मुख्यमंत्री स्वयं मानिटरिंग करते हैं और समाधान शिविर से जुडते भी हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को गंभीरता से लोगों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, एसडीएम कालका संयम गर्ग, नगराधीश जागृति, जिला विकास एव पंचायत अधिकारी विशाल पराशर, तहसीलदार सुरेश कुमार, जिला वन अधिकारी, जिला बागवानी अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी बी एंड आर, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, सिंचाई, नगर निगम, नगर परिषद, पुलिस तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Related Posts