कौमी इंसाफ मोर्चा और पंजाब के विभिन्न किसान यूनियन आज शुक्रवार को शंभू बॉर्डर से दिल्ली के लिए कूच करेंगे।

कौमी इंसाफ मोर्चा और किसान संगठनों के सदस्य सुबह से ही शंभू बॉर्डर पर इकट्ठे हो रहें है और वहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

आतं/कवाद की अलग-अलग घटनाओं में स/जा काटने के बावजूद जेलों में बंद सिख बं/दियों की रिहाई के लिए कौमी इंसाफ मोर्चा ने दिल्ली तक मार्च करना है।

पंजाब के किसान संगठनों ने इस मार्च को समर्थन देने का फैसला किया है। तय कार्यक्रम के अनुसार ठीक 10 बजे पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर से ये मार्च दिल्ली के लिए रवाना हो रहा है ।

शंभू बॉडर पर पुलिस की ओर से नाके/बंदी

अमृतसर के किसान भी शंभू बॉडर के लिए कूच कर रहे हैं इसके साथ ही स्थिति को देखते हुए शंभू बॉडर पर पुलिस की ओर से नाकेबंदी कर दी गई है।

किसान नेता सरवन सिंह  पंधेर ने बताया कौमी इंसाफ मोर्चा ने दिल्ली तक मार्च करना है, उधऱ मोर्चा को देखते हुए औऱ किसानों के ऐलान के बाद पंजाब हरियाणा पुलिस ने कई तैयारियां कर ली है

आज 13 नवंबर की सुबह 7 बजें से शाम 6 बजें तक राजपुरा अंबाला हाईवे ट्रैफिक की आवाजाही बंद कर दी है,

ट्रैफिक डायवर्जन का क्या है प्लान

लुधियाना की तरफ से अंबाला जाने वाली वाहनों को राजपुरा से बनूड़, जीरकपुर , डेराबस्सी से होते हुए अंबाला डायर्वट किया गया है, वहीं अंबाला  से लुधियाना की तरफ आने वाले वाहनों को भी यही रुट अपनाना होगा । फतेहगढ़ साहिब से अंबाला  जाने वाली वाहनों को लांडरा से एयरपोर्ट चौक, मोहाली , डेराबस्सी से अंबाला की तरफ डायवर्ट किया गया है। इसके साथ ही प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर दी है रुट का पता लगाने के बाद ही घर से लोग निकले।

पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा के क/डे इंतजाम कर  दिए है,

यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए है। पंजाब कि तरफ से किसान शंभू बॉडर की तरफ बढ़ रहे है ।

वही शंभू बॉडर पर हरियाणा पुलिस की बैरिकेडिंग की गई है।

 

Related Posts