मोहाली, 6 नवंबर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला एसएएस नगर, हरमनदीप सिंह हांस आईपीएस ने आज प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि गौरव यादव, आईपीएस, पुलिस महानिदेशक, पंजाब और नानक सिंह, आईपीएस, पुलिस उप महानिरीक्षक, रोपड़ के निर्देशों के अनुसार, मोहाली पुलिस ने हमदर्द चैनल के पत्रकार गुरप्यार सिंह को 04-11-2025 को शाम लगभग 07:00 बजे नवां गाँव स्थित उनके कार्यालय से निहंग वेश में 03 अज्ञा/त आरो/पियों द्वारा अप/हरण किए जाने की घटना के 12 घंटे के भीतर सकुशल मुक्त करवा, 1 आरो/पी को गिर/फ्ता/र कर लिया है।
मीडिया को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि अपह/रण की सूचना मिलते ही तथा मामले की संवेदन/शीलता को देखते हुए पुलिस टीमें गठित कर मामले का पता लगाने और गुरप्यार सिंह को सकुशल वापिस लाने के लिए भेज दी गई थीं।
एसएसपी ने बताया कि दिनांक 04-11-2025 को गुरप्यार सिंह को अज्ञा/त व्यक्तियों द्वारा एक रिट्ज कार में जबरन अप/हरण कर लिया गया।
गंभी/र अपराध के कारण उक्त मामले में आरो/पियों को गिर/फ्तार करने और अप/हृत गुरप्यार सिंह को रिहा करने के लिए, गौरव यादव आईपीएस, पुलिस महानिदेशक, पंजाब के निर्देशानुसार, दिलप्रीत सिंह, आईपीएस पुलिस अधीक्षक, मोहाली सिटी, सौरव जिंदल पी पी एस पुलिस अधीक्षक (जांच), पृथ्वी सिंह चहल पी पी एस, उप पुलिस अधीक्षक सिटी-1 मोहाली और राजन परमिंदर पीपीएस, उप पुलिस अधीक्षक (जांच) की देखरेख में इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह इंचार्ज, सीआईए स्टाफ व इंस्पेक्टर सतनाम सिंह, मुख्य अधिकारी, पुलिस स्टेशन नवां गाँव द्वारा टीमें गठित की गईं, जिन्होंने एजीटीएफ, फरीदकोट, बठिंडा व चंडीगढ़ पुलिस की सहायता से तकनीकी व मानव संसाधन की सहायता से तलाश कर अपहृत गुरप्यार सिंह को 12 घंटे के भीतर आरोपियों से मुक्त करा लिया और 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरो/पियों की तलाश में लगातार छापे/मारी की जा रही है, उन्हें भी जल्द ही गिर/फ्ता/र कर लिया जाएगा।


