धनतेरस के दिन जब लोग त्योहार मनाने के लिए घर जाते है इन त्योहारी सीजन में काफी भीड़ रहती है स्टेशनों पर वही आज लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीब रथ ट्रेन में शनिवार सुबह बड़ा हा/दसा हो गया. पंजाब के सरहिंद स्टेशन के करीब पहुंचते ही ट्रेन संख्या 12204 अमृतसर-सहरसा के एक डिब्बे में भीषण आ/ग लग गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, 19 नंबर बोगी में यह आ/ग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, इस ट्रेन में लुधियाना के कई व्यापारी सफर कर रहे थे. आग लगते ही वहां अफ/रात/फरी मच गई.
लोको पायलट ने मुस्तैदी दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को तुरंत रोका, जिसके बाद बोगी में सवार यात्री अपना सामान लेकर तुरंत नीचे उतरे. अफरातफरी के बीच ट्रेन से उतरने में कई यात्रियों को चोटें भी आई हैं. हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे की टीमें मौके पर पहुंचीं और आ/ग पर काबू पाने की कोशिश की गई गनीमत रहीं कि कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। मौके पर तुरंत ही स्थानीय पुलिसकर्मी भी पंहुचे। एकघंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आ/ग पर काबू पा लिया गया।
ट्रेन में आ/ग लगते ही यात्रियों में मची अफ/रातफ/री
ट्रेन में आ/ग लगने की घटना सुबह 7 बजे की है. सूचना मिलते ही रेलवे और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं. आ/ग पर काबू पाने में करीब एक घंटा लग गया. आग में एक महिला के झुल/सने की भी खबर है. यात्रियों के मुताबिक, ट्रेन ने सुबह 7.30 बजे सरहिंद स्टेशन क्रॉस किया था. इसी दौरान एक यात्री को ट्रेन की बोगी नंबर 19 से धुआं उठता दिखा. उसने तुरंत शोर मचाते हुए चेन खींच दी. धुएं के साथ आ/ग की लपटें भी उठने लगी तो अफरातफरी मच गई.
कई यात्री चोटिल, कई का सामान बोगी में ही छूटा
आ/ग की सूचना मिलते ही रेलवे, फायर बिग्रेड और पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. वहां मची अफ/रात/फरी के बीच यात्री बोगी से उतरने लगे. इस दौरान कई यात्री चो/टिल भी हो गए. हड़/बड़ी में कुछ लोगों का सामान भी बोगी में ही छूट गया.


