हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने अपने पहले साल पूरा होने के अवसर पर बुजुर्गों को बड़ा तोहफा दिया है। आज 17 अक्टूबर 2025 को भारतीय जनता अपनी तीसरे कार्य़काल की पहली सालगिरह मना रहीं  है इस उपलक्ष्य में पंचकूला में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की गई कि बुढ़ापा पेंशन की राशि ₹3000 से बढ़ाकर ₹3200 कर दी जाएगी। यह नई पेंशन राशि 1 नवंबर 2025 से लागू होगी, जिससे लाखों बुजुर्गों को आर्थिक मदद मिलेगी। इस वृद्धि का लाभ राज्य के 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा। इससे पहले, जनवरी 2024 में पेंशन को ₹2750 से बढ़ाकर ₹3000 किया गया था। अब 200 रुपए और बढ़ाए गए है।

 

पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि सरकारी नौकरी और बुढ़ापा पेंशन हरियाणा के दो अहम मुद्दे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि करिश्माई नेतृत्व के तहत प्रदेश विकास की नॉनस्टॉप रफ्तार पर है। 17 अक्टूबर को थी सरकार की पहली वर्षगांठ, जिसे उत्साह के साथ मनाया गया। देशभर में सबसे ज्यादा बुढ़ापा पेंशन हरियाणा में दी जाती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शनिवार को प्रदेश के सभी तहसीलें खुली रहेंगी ताकि जनता को सरकारी सेवा में आसानी हो।

 

बुढ़ापा पेंशन में बढ़ोतरी की जरूरत क्यों पड़ी?

हरियाणा सरकार बुजुर्गों की आर्थिक सुरक्षा को लेकर हमेशा सजग रही है। महंगाई और जीवन यापन की बढ़ती लागत को लेकर यह कदम उठाया गया है। अब पेंशन राशि बढ़ने से बुजुर्गों की दवाइयां, भोजन और अन्य दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में मदद मिलेगी।

 

Related Posts