ननकाना साहिब जाने वाले जत्थे के लिए खुशखबरी हैं अब जत्थों की तैयारीयां शुरु हो गई है
इसको लेकर अमृतसर मे लगेंगे 2 काउंटर
भारत सरकार ने सिख जत्थे को पाकिस्तान जाने की इजाजत दे दी है
इजाजत मिलते ही पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब के दर्शनों के लिए
श्रद्धालुओं का जत्था भेजने की प्रक्रिया आज से शुरु हो गई है।
इसको लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने इस सबंध में पासपोर्ट मांग लिए है।
अब इन्हें वीजा के लिए पाकिस्तान एंबेसी में भेजा जाएगा। वही पासपोर्ट लेने के लिए 7-8 को अक्टूबर को कांउटर लगाया जाएगा।
हालांकि पिछले दिनों केंद्र से इसकी अनुमती नहीं दी थी लेकिन भारत पाकिस्तान मैंच होने के बाद यह मामला उठा।
जिसके बाद विदेश मंत्रालय ने कुछ शर्तो के साथ पाकिस्तान जाने की मंजूरी दे दी ।


