विकसित भारत के लिए विकसित राजस्थान की संकल्पना को साकार करने की कड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा दिनाँक 25 सितंबर 2025 को बांसवाड़ा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उदयपुर से चंडीगढ़ के लिए पहली सीधी रेल सेवा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया जाएगा।
उदयपुर को झीलों की नगरी और चंडीगढ़ को द सिटी ब्यूटीफुल कहा जाता है।
दोनों ही शहर देश-विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं
इन दोनो शहरों के बीच सीधी ट्रेन सेवा पर्यटन को बढ़ावा देगी और पर्यटकों के लिए यात्रा सुविधाजनक होगी। इस रूट पर व्यापारी, कारोबारी और प्रोफेशनल्स जो अलग-अलग शहरों में व्यापारिक कार्यों के लिए जाते हैं, उन्हें अब सीधी रेल सेवा का विकल्प मिलेगा।
शुभारंभ के अवसर पर दिनांक 25 सितंबर को उदयपुर के अतिरिक्त मावली जंक्शन व भीलवाड़ा स्टेशनों पर भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ।
नियमित रेल सेवा का संचालन दिनांक 27 सितंबर 2025 से शुरू होगा। सप्ताह में 2 दिन चलने वाली इस ट्रेन के संचालन से इस ट्रेन के मार्ग में आने वाले स्थानों के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा । इस ट्रेन के संचालन से दो प्रमुख पर्यटन स्थल उदयपुर व चंडीगढ़ आपस में ट्रेन से सीधे रूप से जुड़ जाएंगे।
नियमित संचालन के अंतर्गत गाडी संख्या 20989, उदयपुर सिटी-चंडीगढ द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस नई रेलसेवा दिनांक 27 सितंबर 2025 से उदयपुर सिटी से प्रत्येक बुधवार व शनिवार को 16.05 बजे रवाना होकर अगले दिन 09.50 बजे चंडीगढ पहुचेगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या 20990, चंडीगढ-उदयपुर सिटी द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस नई रेलसेवा दिनांक 28 सितंबर 2025 से चंडीगढ से प्रत्येक गुरूवार व रविवार को 11.20 बजे रवाना होकर अगले दिन 05.25 बजे उदयपुर सिटी पहुॅचेगी।
22 डिब्बो की इस ट्रेन में 4 डिब्बे सामान्य श्रेणी के रहेंगे, इसके साथ साथ चंडीगढ़ पहुँचने के लिये करीब 18 घण्टे लेगी
चंडीगढ़ से यह प्रत्येक गुरुवार व रविवार को दोपहर 11.20 पर रवाना होकर अगले दिन सुबह 5.25 उदयपुर पहुँचेगी, रिपोर्ट न्यूज पीडिया24