आज से नवरात्रि शुरू हो रही है और आज से ही जीएसटी के नए रेट लागू हो रहे हैं, इसको लेकर मोदी सरकार ने फेस्टिव सीजन पर लोगों को बड़ी राहत दी है। आज से कई चीजें सस्ती होने जा रही हैं। इनमें खाने-पीने की चीजों के अलावा कार, टीवी और बाइक शामिल हैं। त्योहारी सीजन में लोग इनकी जमकर खरीदारी करते हैं। नई दरें लागू होने से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। जीएसटी के नए रेट को लेकर सरकार का दावा है कि 99 फीसदी चीजों पर जीएसटी के रेट कम कर दिए गए हैं और लोगों को त्योहारी सीजन में काफी राहत दी गई है, आम आदमी तक कर राहत पहुंचे, इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारें कड़ी निगरानी कर रही हैं। सरकार का दावा है कि इससे महंगाई पर लगाम लगेगी और बाजार में रौनक वापस आएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बदलाव को “जीएसटी बचत उत्सव” बताया है, जिसका सीधा फायदा लोगों को मिलेगा। इससे आपकी बचत बढ़ेगी और आप आसानी से अपनी पसंद की चीजें खरीद पाएंगे।
नई दरें लागू होने के साथ रसोई के सामान से लेकर दवाइयां, गाड़ियां, कपड़े, मकान खरीदना-बनवाना, बीमा उत्पाद और एसी-टीवी जैसे कई उत्पाद सस्ते हो गए हैं। इसके अलावा, दूध के टेट्रापैक, रोटी, खाखरा, निजी स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा उत्पादों, पढ़ाई-लिखाई से जुड़ीं कुछ चीजों और 33 से अधिक जीवनरक्षक दवाओं को जीएसटी से मुक्त कर दिया गया है। लेकिन कुछ चीजें आज से महंगी भी हो रही हैं। मसलन 2,500 रुपये से महंगे कपड़ों पर अब 18% जीएसटी लगेगा जो पहले 12% था।
बतादें आज से देश में नया जीएसटी नियम लागू हो चुका है, जिसके तहत अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब (5% और 18%) होंगे। इसके अलावा, लक्जरी और हानिकारक चीजों पर 40% जीएसटी लगेगा। GST के इस बदलाव से सबसे ज्यादा खुशी उन लोगों को हुई है, जो नई गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे थे। मारुति सुजुकी से लेकर टाटा मोटर्स, महिंद्रा, हीरो, बजाज और होंडा तक, सभी कंपनियों ने अपनी गाड़ियों की कीमतें घटा दी हैं। अब तो 3.50 लाख रुपये में कार और 55,000 रुपये में बाइक मिल रही है
आइए जानते हैं किस गाड़ी पर मिलेगी कितनी छूट?
अब कार को लेकर नया नियम कहता है कि 4 मीटर से छोटी और 1200 सीसी से कम पेट्रोल इंजन वाली कारों और 1500 सीसी से कम डीजल इंजन वाली कारों पर अब 28% की जगह सिर्फ 18% जीएसटी लगेगा। वहीं, लक्जरी कारों पर 28% जीएसटी और 22% सेस लगता था जो कुल 50% तक पहुंच जाता था। इसकी जगह अब केवल 40% जीएसटी लगेगा, जिससे उनकी कीमत भी कम हो जाएगी।
जानिए किन प्रमुख कंपनियों ने घटाए दाम


