केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सुबह अमृतसर पहुंचे। पंजाब में भारी बारिश से मची तबा/ही की स्थिति का आंकलन करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पंजाब का दौरा करने के लिए भेजा गया है, इस दौरान उन्होंने बताया कि दो केंद्रीय टीमों को पहले ही मौके पर डिप्लॉय किया गया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अमृतसर पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर ही पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने बा/ढ़ प्रभावित क्षेत्रों का आकलन करते हुए एक रिपोर्ट केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपी।इसके बाद, अमृतसर एविएशन क्लब में भाजपा की लीडरशिप की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील कुमार जाखड़ और भाजपा महासचिव तरुण चुघ मौजूद थे। इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पूरे देश को पंजाब पर गर्व है। जब भी देश पर कोई सं/क/ट आया है, पंजाब ने उसे सबसे पहले अपने सीने पर उठाया है.

 

इस चुनौतीपूर्ण समय में केंद्र सरकार पूरी तरह से पंजाब के साथ खड़ी है केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश की सेवा में पंजाब की भूमिका अतुलनीय रही है और इसके लिए वह पंजाब को प्रणाम करते हैं।अब तक करीब 1400 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं इन गांवों का दौरा करेंगे, वहां के लोगों से मिलकर उनकी परे/शा/नियां समझेंगे और फसलों व संपत्ति को हुए नुक/सा/न का भी जायजा लेंगे।केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें पंजाब के हालात का आकलन करने के लिए भेजा है। चौहान ने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार इस संक/ट की घड़ी में पंजाब के साथ मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहायता दी जाएगी।

उनके साथ केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू, सुनील जाखड़ और पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस बीच अजनाला से विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की, उन्होंने शिवराज सिंह चौहान को अजनाला में बा/ढ़ के तुरंत नुक/सान की भरपाई के लिए 2000 करोड़ का मांग पत्र दिया पंजाब सरकार के बकाया 60 हजार करोड़ केंद्र सरकार से तुरंत रिलीज कराने का मांग पत्र भी दिया,रिपोर्ट न्जूज पीडिया 24

Related Posts