हिमाचल प्रदेश में लगातार मॉनसून की मा/र जारी है, आए दिन तेज बारिश ने प्रदेश में हल/चल मचा रखी हैं भूस्खलन  की घटनाएं लगातार हो रही हैं। वही मंडी के पड्डल गुरुद्वारे के पास पहाड़ी से भारी भूस्ख/लन हुआ, पहाड़ दरकने से लोग अपने घरों को छोड़कर सड़क पर आ गए हैं, जिससे लोगों में हड़/कंप मच गया। इस घटना के कारण, करीब आधा दर्जन घर ख/तरे की जद में आ गए हैं और प्रशासन को एहतियात के तौर पर इन घरों को तुरंत खाली करवाना दिया है। भूस्ख/लन होने से जोर के धमा/के की आवाज आई, जिससे अफ/रा-तफ/री मच गई और पूरा मोहल्ला ही घरों से बाहर निकल आया। आपको बतादें सोमवार रात अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मल/बा नीचे आ गिरा।

इससे आसपास के क्षेत्रों में हड़कं/प मच गया और लोग घरों से बाहर निकल आए। कई परिवार रातभर जागते रहे। स्थिति की गंभीर/ता को देखते हुए प्रशासन ने पड्डल गुरुद्वारा के आसपास स्थित सभी घर खाली करवा दिए। प्रभावित परिवारों में से कुछ अपने रिश्तेदारों के पास चले गए, जबकि अन्य को प्रशासन ने भ्यूली में सुरक्षित ठहराया है, वही भूस्ख/लन की सूचना मिलते ही नगर निगम मंडी के आयुक्त रोहित राठौर और क्षेत्र के पार्षद सोमेश मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। निगम टीम ने प्रभावित क्षेत्र की जांच की और लोगों को स/तर्क रहने की सलाह दी। अधिकारियों ने माना कि लगातार बरसात से पहाड़ी में दरारें पड़ी हुई हैं, जिसके कारण इस तरह का ख/त/रा बढ़ गया है।

जिला प्रशासन ने तुरंत राहत व बचाव दल को मौके पर भेजा। लोक निर्माण विभाग व आ/पदा प्रबंधन टीम को स/तर्क कर दिया गया है। तकनीकी टीम द्वारा भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण किया जा रहा है ताकि ख/तरे का आकलन हो सके। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल किसी तरह की जन/हानि या बड़े नुक/सान की सूचना नहीं है। लेकिन लगातार हो रहे भूस्ख/लन से लोग दह/शत में हैं। कई परिवार अब भी अपने घरों में वापस लौटने से हिचकिचा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पहाड़ी को सुरक्षित करने के लिए पुख्ता कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में किसी बड़े हा/दसे को टाला जा सके। रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24

Related Posts