बिहार में ECI  के द्वारा SIR के तहत 65 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम काटे गये हैं, जिनके खिलाफ राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के वोटर अधिकार यात्रा का आज 12 वां दिन है. वहीं सुरक्षा एजेंसियों से मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान स्थित आ/तं/की संग/ठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतं/कियों के नेपाल बॉर्डर से बिहार में दाखिल होने की आ/शंका के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सत/र्कता बढ़ा दी गई है। बिहार में आ/तंकी अलर्ट जारी होने के बाद राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा  कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया गया, राहुल गांधी इस यात्रा के तहत कहीं रुके नहीं ,राहुल गांधी सीतामढ़ी में जिस कैंप में ठहरे थे, वहां से सीधे जनकपुर स्थित जानकी मंदिर पहुंचे। रास्ते में कई जगह स्वागत मंच बनाए गए थे, लेकिन सुरक्षा कारणों से वे कहीं नहीं रुके। जानकी मंदिर में दर्शन के बाद उनका रोड शो होना था, जिसे कैंसिल कर दिया गया। सुरक्षा के दृष्टि से राहुल गांधी अब खुले वाहन की बजाय बंद गाड़ी से सफर कर रहे हैं। उन्हें दोपहर 12 बजे मोतिहारी पहुंचना था, लेकिन सुरक्षा कारणों से वे एक घंटे पहले ही पहुंच गए और बीच में कहीं नहीं रुके,फिलहाल अभी वे अभी सिटी होटल में ठहरें हैं, शाम 4बजें वें यात्रा की  शुरुआत आजाद चौंक से करेंगे, वहीं आ/तंकी अलर्ट को लेकर पुलिस मुख्यालय के अनुसार जैश-ए-मोहम्मद के तीन आ/तं/की – हसनैन अली (रावलपिंडी निवासी), आदिल हुसैन (उमरकोट निवासी) और मोहम्मद उस्मान (बहावलपुर निवासी) – अगस्त के दूसरे हफ्ते में काठमांडू पहुंचे और तीसरे हफ्ते में नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे, इन आ/तंकि/यों की तस्वीरें और पासपोर्ट से जुड़ी जानकारियां सार्वजनिक कर दी गई हैं। PHQ ने सभी जिलों को स/तर्क रहने के निर्देश दिए हैं, खासतौर पर सीमावर्ती जिले – सीतामढ़ी, मधुबनी, पश्चिम चंपारण, अररिया, किशनगंज और सुपौल में सुरक्षा के कड़े इतंजाम किये गए है। इसके साथ भागलपुर और अन्य जिलों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है। बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण सुरक्षा एजेंसियों को हाई अ/लर्ट पर रखा गया है, आपको बतादें बिहार से नेपाल का करीब 729 किमी लंबा बॉर्डर लगता है, जिससे आ/तंकि/यों की आवाजाही की संभावना को देखते हुए सभी सुरक्षा एजेंसियों को सक्रि/य कर दिया गया है। वहीं वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहां-ये सिर्फ वोटर अधिकार यात्रा नही हैं, ये आपके अधिकार की यात्रा हैं, रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24

Related Posts