मंत्री विक्रमादित्य सिंह के सिर पर फिर सजेगा सेहरा, अमरीन कौर बनेगी उनकी दुल्हन

मंत्री विक्रमादित्य सिंह जो हिमाचल प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री और प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे है और  उनके पिता वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश के कद्दावर कांग्रेस नेता थे. वो 6 बार हिमाचल के सीएम भी रहे थे. मंत्री विक्रमादित्य सिंह एक बार फिर से शादी के बंधन में बनने जा रहे हैं. उनकी शादी चंडीगढ़ में 22 सितंबर को में होनी तय हुई है. आपको बतादें हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह की शादी पंजाब की अमरीन कौर से तय हुई है. अमरीन पंजाब यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर बताई जा रही है और चंडीगढ़ के सेक्टर 2 में शादी की रिसेप्शन होगी. इस शादी के कार्ड भी बंट चुके हैं. विक्रमादित्य सिंह की पहली शादी उदयपुर राजघराने में हुई थी. हालांकि यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका था. पहली पत्नी सुदर्शना सिंह से तलाक के बाद अब हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे और मंत्री विक्रमादित्य सिंह  ने दूसरी शादी करने  का फैसला लिया हैं. वहीं विक्रमादित्य सिंह की दूसरी शादी चंडीगढ़ में होगी. उनकी दुल्हन भी चंडीगढ़ की ही रहने वाली है. इन दोनों की शादी की कार्ड भी सामने आया है

कौन हैं अमरीन कौर, जो बनेगी विक्रमादित्य सिंह की दुल्हन

विक्रमादित्य सिंह की होने वाली दुल्हन अमरीन कौर पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में साइकोलॉजी की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं. बताया जा रहा है अमरीन विक्रमादित्य सिंह की पुरानी मित्र हैं. अमरीन कौर ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. उनके पिता का नाम सरदार जोतिंद्र सिंह सेखों और मां का नाम सरदारनी ओपिंद्र कौर हैं. ये लोग चंडीगढ़ सेक्टर-2 के रहने वाले हैं.

विक्रमादित्य सिंह की पहली शादी उदयपुर राजघराने में हुई थी

बताते चले कि विक्रमादित्य सिंह की पहली शादी उदयपुर राजघराने में हुई थी. मेवात राजवंश की राजकुमारी सुदर्शना सिंह के साथ 8 मार्च 2019 को विक्रमादित्य सिंह शादी में बंधन में बंधे थे. हालांकि यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली. नवंबर 2024 में दोनों का तलाक हो गया. विक्रमादित्य सिंह इस समय शिमला ग्रामीण से विधायक होने के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार में PWD मंत्री हैं.  रिपोर्ट न्यूज पिडिया 24

 

 

Related Posts