मोहाली में महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा नया बाजार – DC कोमल मित्तल ने लॉन्च किया “मोबाइल रूरल मार्ट
महिला स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए मोहाली में एक नई पहल की शुरुआत हुई। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज “मोबाइल रूरल मार्ट” का शुभारंभ किया, जो 25 महिला स्व-सहायता समूहों (SHG) द्वारा बनाए गए खाद्य उत्पादों को शहरों तक पहुंचाने का काम करेगा।
नाबार्ड द्वारा 2.37 लाख रुपये के प्रोजेक्ट में 1.37 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने पर DC ने आभार जताया और कहा कि यह कदम महिलाओं को मोहाली और खरड़ जैसे शहरी इलाकों में अपने उत्पाद बेचने का बड़ा मौका देगा।
उन्होंने बताया कि “भैणां दा फार्म”, एक महिला-नेतृत्व वाला FPO, पिछले चार सालों से सफलतापूर्वक काम कर रहा है, लेकिन सबसे बड़ी चुनौती बाज़ार तक पहुंच की है — जिसे यह मोबाइल मार्ट दूर करेगा।
ADC (पेंडू विकास) सोनम चौधरी को निर्देश दिए गए हैं कि जिले के अन्य सफल SHG के लिए भी ऐसे नए मार्केटिंग मॉडल लाए जाएं। बैंकिंग सेक्टर ने भी इस तरह की योजनाओं को लगातार समर्थन देने का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर ADC (J) गीतिका सिंह, NGO महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती दीपिका और कई महिला समूह सदस्य मौजूद रहीं।


