पंचकूला, 27 जनवरी: राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए), पंचकूला में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आयुष मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) संजीव शर्मा और डीन प्रोफेसर गुलाब पमनानी के मार्गदर्शन में उप चिकित्सा अधीक्षक (डीएमएस) डॉ. गौरव गर्ग ने तिरंगा फहराया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
इस अवसर पर डीएमएस डॉ. गौरव गर्ग ने कहा कि आज का भारत ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य की ओर अग्रसर है। इस यात्रा में आयुर्वेद की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयुष मंत्रालय द्वारा आयुर्वेद को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा दिलाई गई है। डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन की स्थापना इसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।उन्होंने कहा कि आयुर्वेद स्वस्थ जीवन शैली, रोगों की रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य, योग और आहार-विज्ञान में विश्व को नई दिशा दे सकता है। इस महत्वपूर्ण कार्य में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान पंचकूला की भी अहम भूमिका रहेगी। इसलिए गणतंत्र दिवस पर सभी प्रण लें कि भारत को विश्व के शीर्ष पर पहुंचाने में अपना योगदान देंगे।
Top Tags