हिमाचल के होटलों में 50% डिस्काउंट

हिमाचल प्रदेश में मानसून की विदाई के साथ ही अब पर्यटको के वापसी की रौनक लौटने लगी है, शिमला, मनाली ,कुफरी, चायल, और नारकंडा जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों के होटलों में बंपर डिस्काउंट चल रहा है, बतादें  अब होटलों पर 50%  की छूट दी जा रही है। मनाली में जीएसटी की नई दरों से मध्यम और छोटे होटलों में ठहरना सस्ता हो गया है। बड़े होटलों में ठहरने वालों को इस छूट का लाभ नहीं मिलेगा।

इससे पर्यटन कारोबार में बढ़ोतरी की उम्मीद है  हिमाचल के विभिन्न होटलों ने मानसून के बाद टूरिज्म को रिवाइव करने के लिए रुम रेंट में भारी कटौती की है, बतादें यहां अभी 5000 तक का कमरा 2500 में और 2000 वाले कमरें 1000 में मिल रहें है । मनाली से एक माह बाद लॉन्ग रुट बस सेवायें भी अब शुरु हो गई है दिल्ली, चंडीगढ़, जालंधऱ के लिए अब बस सेवाएं यात्रीयों के लिए बहाल कर दिया गया है,

अब मध्यम वर्ग के लोगों के लिए मनाली की सैर करना सस्ता हो गया है। जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद मनाली में ठहरने पर 70 रुपये से 735 रुपये तक बचत होगी। हालांकि बड़े होटलों में ठहरने पर कोई छूट नहीं मिलेगी।

होटल में 7,500 रुपये से अधिक कीमत का कमरा लेने पर पांच प्रतिशत की जगह 18 प्रतिशत जीएसटी देना होगा। इसमें रा/हत मिलने से देश बचत उत्सव मना रहा है। पर्यटन कारोबार पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। पर्यटन के क्षेत्र में 7,500 तक की कीमत के कमरे पर 12 प्रतिशत की जगह पांच प्रतिशत जीएसटी लगेगा। इसका लाभ मनाली के पर्यटन कारोबारियों को होगा। पर्यटन कारोबारियों का मानना है कि इससे पर्यटन कारोबार में इजाफा होगा। मनाली में अलग-अलग प्रकार के कमरे उपलब्ध हैं। 1,000 से लेकर 2,500 रुपये तक के कमरे पर्यटकों के लिए उपलब्ध हैं। 7,500 रुपये तक जीएसटी पांच प्रतिशत करने से 70 रुपये से 735 रुपये तक बचत होगी। रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24