चंड़ीगढ़ सीटी में अब कही भी आने जाने की सुविधा आसान होगी। पीएम ई-बस सेवा के तहत पिछले महीने शहर पहुंच चुकीं 25 इलेक्ट्रिक बसें शनिवार से सड़कों पर दौड़ेंगी। चंडीगढ़ में ग्रीन ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए आज से 25 नई इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतरेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुवाहाटी से पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत इन बसों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे।
मिनिस्ट्री ऑफ़ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स द्वारा शुरू की गई पीएम ई-बस सेवा स्कीम के तहत गुवाहाटी भारत का पहला शहर बन गया है, जिसने 100 लेटेस्ट इलेक्ट्रिक बसें खरीदी हैं। चंड़ीगढ़ में स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम आईएसबीटी सेक्टर-43 से होगा, जहां प्रशासक गुलाब चंद कटारिया भी मौजूद रहेंगे।
चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग के अनुसार केंद्र ने शहर के लिए 100 ई-बसों को मंजूरी दी है। 25 बसें फरवरी अंत तक और 50 मार्च-अप्रैल तक मिलने की उम्मीद है। नए रूट शुरू करने और बंद पड़े रूट्स को फिर से चालू करने की भी तैयारी है, ताकि सस्ती-नियमित और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन सुविधा मिल सके। अभी ट्राईसिटी की सड़कों पर करीब 80 इलेक्ट्रिक बसें पहले से चल रही हैं।चंडीगढ़ में शुरू हो रही नई इलेक्ट्रिक बसें आधुनिक तकनीक से लैस हैं। इन्हें खास तौर पर दिव्यांगजनों के अनुकूल बनाया गया है। बस में बटन दबाते ही दरवाजे से रैंप बाहर आ जाएगा, जिससे व्हीलचेयर पर बैठे यात्री आसानी से चढ़-उतर सकेंगे। सीनियर सिटीज़न, महिलाओं और बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बस की फ्लोर हाइट 400 मिमी रखी गई है, जिससे चढ़ना-उतरना आसान होगा।
आधुनिक तकनीक से लैस बस
ये A/C बसें 15 मीटर लंबी है
फुल चार्ज होने पर 224 किमी तक चलेगी
बस में 36 सीटें और 20 खड़े यात्रियों की व्यवस्था
स्टॉप संकेत के लिए पुश बटन सिस्टम
आगे-पीछे और साइड में डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड है जिसमें रुट की जानकारी मिल सकेगी।
दिव्यांगजनों के लिए ऑटोमैटिक रैंप सुविधा जिससे व्हीलचेयर पर बैठे यात्री आसानी से उतर चढ़ सकेगे।
लो-फ्लोर डिजाइन, फ्लोर हाइट सिर्फ 400 मिमी ।
Top Tags