लंदन में 14 साल की सिख लड़की का गैंग/रेप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में एक पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग ने 14 साल की सिख लड़की का पहले अपहरण किया और फिर उसका गैंगरेप किया. लड़की को पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग ने अगवा कर एक फ्लैट में बंद कर दिया था, जहां पांच या छह लोगों ने उसके साथ गैंग रेप किया. लड़की ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे डराकर चुप करा दिया गया. इस  गैंगरेप ने पूरे सिख समुदाय को झकझोर दिया है.

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, जैसे ही लंदन में रहने वाले सिखों को इस घटना का पता चला, वे दोषी के फ्लैट के बाहर इकट्ठा हो गए और भारी हंगामा मचा दिया. जैसे ही अन्य सिखों को इस घटना का पता चला, दोषी के फ्लैट पर भीड़ बढ़ गई. थोड़े समय में ही 200 से 300 सिख वहां पहुंच गए और कई घंटों तक हंगामा किया.

यह घटना 12-13 जनवरी के आसपास की है , इस प्रदर्शन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया । सिख समुदाय के लोगों ने दावा किया कि उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी थी, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की. आखिरकार उन लोगों ने खुद दखल देकर लड़की को छुड़ाया.

इसके बाद, उन सभी ने मिलकर लड़की की रिहाई सुनिश्चित की. सिखों का आरोप है कि पश्चिमी लंदन में युवा लड़कियों के अपहरण और यौन शोषण की ऐसी घटनाएं आम होती जा रही हैं. इस मामले को भारत सरकार ने भी खूब गंभीरता से लिया है. शीर्ष सरकारी सूत्रों ने कहा कि यह ‘बाल शोषण का बेहद गंभीर मामला’ है, जिसकी तत्काल जांच कराने के साथ ही पीड़िता को मदद देने की जरूरत है.