चंडीगढ़ के सेक्टर 9 में करीब दिन के 12.15 मिनट पर एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां जिम के बाहर एक प्रॉपर्टी डीलर युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान चरणप्रीत सिंह के रूप में हुई है. बताया जा रहा है जब वह जिम से बाहर निकल रहा था, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाने शुरू कर दिए ।घटना के बाद मृतक चरणप्रीत सिंह के दोस्त उसे स्कॉर्पियो कार में चंडीगढ़ पीजीआई अस्पताल ले गए थे. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मौके से 5 से ज्यादा खाली खोके बरादम किए
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया हमलावरों ने उस पर करीब 10 से 12 राउंड फायर किए, जिससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई. पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक को पहले भी एक गैंग की तरफ से धमकियां मिल चुकी थीं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है.
हमलावर बाइक पर हेलमेट पहनकर आए थे
हमलावर बाइक पर सवार थे और हेलमेट पहनकर आए थे, लोगों के अनुसार, प्रॉपर्टी डीलर हमेशा की तरह रोज के समय पर जिम से बाहर निकल रहा था, तभी घात लगाए कुछ हमलावरों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी. गोलियों की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग सड़कों पर भागने लगे. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी में हुई है और आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस ने परिवार को बताया कि पुलिस बैठी नही है, आरोपियों की तलाश जारी है।
Top Tags