गोल्ड पर No Tariff… अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारतीयों को फेस्टिव सीजन में दिया ‘गिफ्ट कार्ड’
अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोने को लेकर एक ऐलान क्या किया, Gold Rates घड़ाम से नीचे गिर गए….. घरेलू बाजार से लेकर इंटरनेशनल मार्केट तक में अचानक सोना सस्ता हो गया. सोमवार को MCX पर सोने का भाव 1400 रुपये से ज्यादा टूटा, तो वहीं मंगलवार को भी गोल्ड प्राइस में गिरावट देखने को मिली है. दरअसल, Donald Trump ने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर पोस्ट करके साफ किया कि सोने पर टैरिफ नहीं लगाया जाएगा. इसके बाद सोने के भाव में गिरावट आ गई और आज 24 कैरेटन सोने का दाम 408 रु गिर कर 99,549 रु. प्रति 10 ग्राम पर आ गया….वहीं एक्सपर्ट्स इसे भारतीय खरीदारों के लिए भी राहत भरा फैसला करार दे रहे हैं
Top Tags