पंजाब में न/शे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को अब गांव और परिवारों के स्तर तक ले जाने की तैयारी है। इसी कड़ी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ‘न/शा मु/क्ति मित्र’ के रूप में जोड़ा जा रहा है। इनका काम लोगों को न/शे के नु/कसान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंदों को उपचार व पुनर्वास सेवाओं से जोड़ना होगा।
श्री मुक्तसर साहिब के मलोट में आयोजित एक कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने 20 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का परिवारों से सीधा संपर्क रहता है, इसलिए वे न/शे की समस्या को शुरुआती स्तर पर पहचानने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
कार्यक्रम में युवाओं को खेलों से जोड़ने पर भी जोर दिया गया। इस दौरान जिले के युवाओं को हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल और क्रिकेट के 100 से अधिक खेल किट वितरित किए गए।
डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि युवाओं को न/शे से दूर रखने के लिए खेल और सकारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने बताया कि पंजाब में करीब 3,000 खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं और 500 पिंड जिम शुरू किए जा चुके हैं।
मंत्री ने युवाओं से अपील की कि अगर कोई दोस्त न/शे की ओर बढ़ रहा है तो उसका साथ छोड़ने के बजाय उसे मदद लेने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने पोस्टर और निबंध प्रतियोगिताओं के जरिए न/शा/मु/क्ति का संदेश भी दिया।


