आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने श/राब घोटाले केस में बरी कर दिया है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को कहा- दोनों के खिलाफ बिना सबूत के आरोप साबित नहीं होता है। कोर्ट ने सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया
इसके साथ ही कोर्ट ने कहा CBI साज़िश की कहानी नहीं साबित कर पाई, सबूत नदारद हैं. कोर्ट ने आज CBI को भी जमकर फटकार लगाई है.
राउज एवेन्यू कोर्ट ने कहा
हजारों पन्नों की चार्जशीट में कई खामियां हैं और उसमें लगाए गए आरोप किसी गवाह या बयान से साबित नहीं होते
चार्जशीट में ऐसी कई बातें शामिल की गईं, जिनका गवाहों के बयानों से कोई संबंध नहीं है। चार्जशीट में विरोधाभास हैं, जो कथित साजिश की पूरी थ्योरी को कमजोर करते हैं।
वही अब दिल्ली आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले को सीबीआई चुनौती देने की तैयारी में है. एजेंसी इस आदेश के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का रुख करेगी और वहां अपील दायर करेगी.
अरविंद केजरीवाल हुए भावुक
कोर्ट से बाहर निकलते समय आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल मीडिया से बात करते समय भावुक हो गए उन्होने कहा कि “जिस तरह से श/राब घोटाला कह रहे थे, हमारे उपर आरोप लगा रहे थे, आज कोर्ट ने सारे आरोप खा/रिज कर दिए सत्य की जीत होती है. जज साहब का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने हमारे साथ न्याय किया. भगवान ने हमारे साथ न्याय किया. मोदी जी और अमित शाह जी ने आजाद भारत सिटिंग सीएम को घर से घसीट कर घऱ से बाहर निकाला , पूरा फर्जी केस था. इस पर रोते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केजरीवाल भ्र/ष्ट नहीं है. इन्होंने झूठा केस लगाया, कोर्ट ने कहा केजरीवाल कट्ट/र ईमानदार है. पीएम से कहना चाहता हूं सत्ता के लिए इस तरह से संविधान के साथ खिलवाड़ नहीं कीजिए.”
Top Tags