उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जनता दर्शन किया इस दौरान उन्होने बाहुबलियों और माफियाओं के खिलाफ सख्त रुख दिया . सीएम योगी ने साफ संदेश दिया है कि जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले बाहुबलियों और माफियाओं अब बच नही सकते है। उन्होने कहा गरीबो की जमीनो को हड़पने वाले पर अब सख्त कानूनी कार्रवाई होगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा.
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कमजोरों और आम लोगों की जमीन पर कब्जा करने वालों से सख्ती से निपटा जाए. साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर शिकायत का बेहतर तरीके से तय समय के भीतर निदान किया जाए. मुख्यमंत्री ने ये निर्देश गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम के दौरान लोगों की शिकायतें सुनते हुए दिया। मुख्यमंत्री ने महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन ऑडिटोरियम में लोगों से मुलाकात की. उन्होंने आये आगंतुकों से बातचीत की, उनके आवेदन संबंधित अधिकारियों को सौंपे और CM योगी ने शिकायतकर्ताओं को आश्वासन देते हुए कहा कि चिंता न करें. हर समस्या का हल किया जाएगा। सरकार हर संभव मदद करेगी।
इलाज के लिए वित्तीय सहायता मांगने वाले आवेदनों पर सीएम योगी ने आश्वासन दिया कि फंड की कमी आपके स्वास्थ्य सेवा में बाधा नहीं बनेगी.योगी सरकार हर समय आप के साथ खड़ी रहेगी।
Top Tags