पंजाब में आए दिन घने कोहरे के कारण सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। विजिबिलिटी जीरो होने के चलते आज सुबह-सुबह घने कोहरे के कारण फरीदकोट जिले मे दर्दनाक हादसा हो गया है। बतादे एक स्कूल बस और ट्रक की टक्कर हो गई मिली जानकारी के अनुसार स्कूल बस की गिद्दड़बाहा-मलोट रोड पर ट्रक के साथ भयानक टक्कर हो गई, जिससे घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई। बतादें हा/दसा इतना भयानक था कि, बस के परखच्चे तक उड़ गए।
बस बाबा फरीद यूनिवर्सिटी की बस बठिंडा जा रही थी, जिसमें कॉलेज स्टाफ और छात्र सवार थे। इसी बीज गिद्दड़बाहा-मलोट रोड पर थेहड़ी के नजदीक सड़क किनारे खड़े ट्रक से बस की जोरदार टक्कर हो गई। मौके पर स्टाफ, छात्र, ड्राइवर और लाइब्रेरियन घायल हो गए। वहीं गनीमत रही इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को इलाज के अस्पताल भेजा गया। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए बस ड्राइवर ने कहा कि, विजिबिलिटी जीरो होने के चलते सड़क किनारे खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया। इसी कारण सड़क किनारे ट्रक से बस टकरा गई। हादसे में ड्राइवर और स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि छात्रों को भी मामूली चोटें आईं। घायल स्टाफ को बठिंडा रेफर कर दिया गया है।
जालंधर में भी भयानक हादसा
घने कोहरे के चलते आज जालंधर में भी भया/नक हादसा हो गया। वहीं पी.ए.पी. चौक में पंजाब रोडवेज और प्राईवेट बस की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में बस के परखच्चे तक उड़ गए। ये भी बता दें कि, मौसम विभाग ने पहले ही घने कोहने के चलते वाहनों को लेकर चेता/वनी जारी कर दी और सड़क यातायात के लिए एडवाइजरी भी जारी कर दिया है । IMD के मुताबित कुछ जगहों पर कोहरा गिर सकता है, जिससे विज़िबिलिटी कम हो सकती है। इसके अलावा, 24 दिसंबर को कोहरे की तीव्रता और बढ़ने की संभावना है। सुबह और रात के समय विजिबिलिटी बहुत कम हो सकती है, जिससे सड़क और रेल ट्रैफिक पर असर पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को कोहरे के दौरान गाड़ी चलाते समय बहुत सावधानी बरतने, गैर-जरूरी यात्रा से बचने और वाहनों को लाइट जलाकर यात्रा करने की एडवाइजरी जारी कर दी है।
Top Tags