पंचकूला/कालका जनवरी 19: राजकीय महाविद्यालय कालका की प्राचार्या डॉ गीता सुखीजा के कुशल नेतृत्व में रेड रिबन क्लब ने राष्ट्रीय युवा दिवस अभियान का आयोजन किया। क्लब ने 12 जनवरी से 26 जनवरी तक चलने वाले नेशनल यूथ डे पखवाड़े को मनाने के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता और फेस पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह प्रतियोगिताएं HIV/ AIDS के बारे में जागरूकता फैलाने और पॉजिटिव हेल्थ बिहेवियर को बढ़ावा देने के साथ-साथ HIV से पीड़ित लोगों के प्रति दया की भावना को बढ़ावा देने और भेदभाव को कम करने के लिए आयोजित किए गए थे।
महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने सभी प्रतियोगिताओं में उत्साह से भाग लिया, इससे उन्हें अपनी सृजनात्मक क्षमताओं को दिखाने का अवसर मिला और साथ ही HIV/ AIDS के प्रसार को रोकने के लिए एक सार्थक संदेश फैलाने में भी मदद मिली। प्राचार्या डॉक्टर गीता सुखीजा ने विद्यार्थियों के प्रयासों और सृजनात्मक क्षमताओं की सराहना की और उन्हें ऐसे आयोजनों में भाग लेते रहने के लिए भी प्रेरित किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता मे बीए तृतीय वर्ष की शबाना और बीएससी प्रथम वर्ष की निशु ने पहला स्थान, बी.ए. तृतीय वर्ष की प्रीतिजिता और बीए प्रथम वर्ष की गुंजन ने दूसरा स्थान और बीकॉम प्रथम वर्ष की लकी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता मे बीए तृतीय वर्ष की शबाना ने पहला स्थान, बीएससी द्वितीय वर्ष की शिवानी ने दूसरा स्थान, बी.बी.ए प्रथम वर्ष की तमन्ना ने तीसरा स्थान हासिल किया। फेस पेंटिंग कॉम्पिटिशन में बीए तृतीय वर्ष की शबाना ने पहला स्थान हासिल किया; वहीं बीसीए तृतीय वर्ष की प्रीति ने दूसरा स्थान और बीकॉम प्रथम वर्ष की प्रियंका ने तीसरा स्थान हासिल किया।
Top Tags